नई दिल्ली, जून 19 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहा और लोग गर्मी की वजह से परेशान होते हुए दिखाई दिए, इस दौरान शहर का औसत अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। दिन की शुरुआत यूं तो आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हुई थी, लेकिन इसके बाद वो ऐसे गायब हुए कि बाकी पूरे दिन नहीं दिखाई दिए। इस दौरान शहर में दिन भर कहीं पर भी बारिश भी दर्ज नहीं की गई, जिसके चलते लोग उमस से जूझते दिखे। हालांकि अच्छी बात यह है कि IMD ने शुक्रवार रात को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और इस दौरान बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के रिज इलाके में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 4...