मोतिहारी, मई 10 -- चिरैया, निज संवाददाता । दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे बेला गांव के शिक्षक के बेटे की दिल्लाी में हुए सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । उसका शव रविवार को पैतृक गांव चिरैया थाना क्षेत्र के बेला गांव लाया गया। मृतक अमन कुमार(24) बेला निवासी शिक्षक मनोज कुमार सिंह और आंगनबाड़ी सेविका मनोरमा सिन्हा का पुत्र था। वह विगत कुछ माह से दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मृतक के पिता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के समय वह किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी से बाइक से अपने डेरा आया। फिर वहां से कुछ दोस्तों के साथ अक्षर धाम मंदिर गया। जहां कुछ देर तक बर्थडे की खुशियां मनाने के बाद दोस्तों के साथ ग्रेटर नोएडा चला गया। जहां से लौटने के बाद वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक किराना दुकान...