नई दिल्ली, मई 12 -- दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक व्यक्ति ने शादी के महज 6 दिन बाद ही अपनी नई नवेली दुल्हन की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति मोहम्मद एजाज को बाहरी दिल्ली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में सीलिंग के डर से सहमे सैकड़ों दुकानदार, शटर के आगे खड़ी कर डालीं दीवार पुलिस के अनुसार, आरोपी एजाज ने 26 अप्रैल को हल्द्वानी की रहने वाली 24 वर्षीय निशा परवीन से शादी की थी। दोनों लक्ष्मणपुरी स्थित एक किराये के मकान में रहते थे और पास ही की एक बैग फैक्टरी में साथ काम करते थे। शादी के कुछ दिन बाद ही उन दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि 2 मई को एजाज ने निशा की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बेड के अंदर छिपाकर कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गया था।...