दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी, घर बैठे बुक कर सकते हैं पसंदीदा ब्रांड की बोतल; जानिए कैसे मिल रही सुविधा
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- दिल्ली में रहने वाले शराब के शौकीनों के लिए एक खुशखबरी है। अब ऐसे लोग घर बैठे ही शराब की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। यह सुविधा उन्हें दिल्ली सरकार के द्वारा विकसित एक मोबाइल ऐप के जरिए मिलेगी, जिसकी मदद से वो रिटेल दुकानों से शराब की एडवांस बुकिंग कर सकेंगे। हालांकि इस ऐप के जरिए फिलहाल ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा ही मिल रही है, शराब की डिलीवरी लेने के लिए आपको खुद दुकान तक जाना होगा, क्योंकि फिलहाल घर बैठे होम डिलिवरी की सुविधा नहीं मिलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राहकों को ऑनलाइन बुकिंग और पेमेंट करने के बाद शराब की बोतलें 48 घंटे के भीतर खुद शॉप पर जाकर लेनी होंगी। अधिकारियों ने बताया कि लोग 'दिल्ली लिकर बुकिंग' ऐप के जरिए शराब की एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस ऐप को दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.