दिल्ली में शनिवार पूरी रात खुले रह सकेंगे रेस्टोरेंट और कैफे, रेखा सरकार ने खास वजह से दी अनुमति की सौगात
नई दिल्ली, जुलाई 18 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि शनिवार की रात राष्ट्रीय राजधानी के रेस्टोरेंट, कैफे और अन्य प्रतिष्ठान सुबह 4 बजे तक खुले रह सकते हैं। यह खास अनुमति उन्होंने भारतीय समयानुसार शनिवार रात को होने वाले FIFA (फुटबॉल) वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को देखते हुए दी है। जो कि मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना और स्पेन की टीमों के बीच होगा। इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि, 'हर फुटबॉल फैन ने लियोनेल मैसी को इतिहास बनाते देखा है। अब, इतिहास में एक और कहानी जुड़ने जा रही है। एक लेजेंड। एक युवा टैलेंट। एक ट्रॉफी। एक ऐसी रात जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी। दिल्ली उस रात के लिए तैयार है।' यह भी पढ़ें- काश मैं CM न होता; कपिल सिब्बल ने बताया- अन्ना आंदोलन के समय पीएम ने क्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.