दिल्ली, अप्रैल 26 -- दिल्ली में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के डाबड़ी इलाके में एक व्यक्ति ने नाबालिगों के साथ मिलकर बकाया मांगने आए टेंट व्यवसायी को बंधक बना लिया। आरोपियों ने ग्राइंडर से पीड़ित के दोनों हाथ काटने का प्रयास किया। वारदात के दौरान पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर किसी तरह वहां पहुंचे लोगों ने उसे हमलावरों से बचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। आरोपियों ने पीड़ित को बांधने के बाद उसके दोनों हाथों पर ग्राइंडर चलाया था। पीड़ित 32 वर्षीय लोकेश गुप्ता को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजयपाल सहित दो नाबालिगों को दबोच लिया है। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि लोकेश गुप्ता अपने परिवार के साथ विजय एनक्लेव में रहते हैं। लोकेश गुप्ता का शादी समारोह में हलवाई और टेंट सर्विस का काम है। आरोपी अजयप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.