सिद्धार्थ, दिसम्बर 5 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में शामिल होने के लिए जिले से कांग्रेसजनों का जत्था जाएगा। रैली की सफलता को लेकर गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर रणनीति पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि यह रैली देश में लोकतंत्र, संविधान और जनहित की रक्षा के लिए निर्णायक स्वरूप धारण करेगी। इसके लिए जनपद से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजन, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हों यही हमारा लक्ष्य है। जिला कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक व नगर स्तर पर टीमें गठित करने, वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान कृष्ण बहादुर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख जावेद मोकीम, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, अकील अहमद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.