नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- दिल्ली सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत फर्जी, अपात्र और मृत लाभार्थियों को हटाने के लिए डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान शुरू किया है। इस प्रक्रिया में टीमें लाभार्थियों के घर जाकर बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट, आइरिस) प्रमाणीकरण और लाइव फोटो के जरिए रिकॉर्ड अपडेट करेंगी। यह सत्यापन प्रक्रिया 3 महीने तक चलेगी। नहीं मिलने वाले लाभार्थियों की पेंशन रद्द की जा सकती है। सरकार का मानना है कि 4.4 लाख लाभार्थियों में से 20-25 फीसदी अयोग्य लोग हटाए जाएंगे। अपडेट जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...