नई दिल्ली, अगस्त 15 -- दिल्ली में यमुना नदी चेतावनी स्तर को पार कर गई। शुक्रवार दोपहर 1 बजे नदी का जलस्तर 204.65 मीटर के निशान पर पहुंच गई, जबकि वार्निंग लेवल 204.50 मीटर है। आने वाले दिनों में नदी का जलस्तर और बढ़ने के आसार हैं। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे लगभग 47024 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली में यमुना नदी पुराने रेलवे पुल पर दोपहर 1 बजे 204.65 मीटर के निशान पर पहुंचकर 204.50 मीटर के चेतावनी स्तर को पार कर गई। यमुना नदी पर बना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सभी संबंधित एजेंसियों को संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.