रिषिकेष, जुलाई 25 -- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने शनिवार को नाराजगी जताई है। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सदस्यों ने किसान भवन से डोईवाला कोतवाली तक जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। उसके बाद कोतवाली प्रभारी के माध्यम से राष्ट्रपति और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को ज्ञापन भेजा। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि बीते 20 जुलाई को जंतर मंतर में शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में कई छात्र-छात्राएं और सामाजिक कार्यकर्ता घायल हुए। यह भी पढ़ें- दिल्ली में लाठीचार्ज को लेकर देवरिया में उबाल, कई संगठन सड़क पर उतरे जबकि एक छात्रा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। ...