रजनीश कुमार पाण्डेय, मई 26 -- दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में मंगलवार रात 12वीं कक्षा के एक छात्र को गोली मारने की वारदात सामने आई है। जख्मीहालत में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की जांच मेंज जुटी पुलिस तीन संदिग्ध हमलावरों की तलाश है। जांच में जुटी पुलिस रंजिश और आपसी विवाद सहित सभी कोणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक घायल छात्र और उसके साथ मौजूद लड़की दोनों 12वीं कक्षा के बताए जा रहे हैं। मंगलवार शाम दोनों अमर कॉलोनी इलाके में एक चाट की दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर इनका आपस में विवाद हुआ, जिसके बाद छात्र पर गोली चला दी गई। सूत्रों के मुताबिक, गोली छात्र के सिर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अ...