नई दिल्ली, फरवरी 3 -- दिल्ली के महरौली इलाके में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के साथ मारपीट कर मामला सामने आया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए हैं। महरौली थाना पुलिस ने मामले में युवती के बयान पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कारोबारी को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। प्राप्ता जानकारी के अनुसार कारोबारी मुकेश कुमार अपने परिवार के साथ संगम विहार इलाके में रहते हैं। मुकेश का ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। मुकेश कुमार के भाई ने बताया कि सोमवार को उनके मामा के घर शादी थी। पूरा परिवार शादी में शामिल होने के लिए गया था। देर रात सभी घर लौट आए, लेकिन मुकेश वहां रूक गया। मंगलवार तड़के मुकेश अपने घर वापस आने के लिए निकला था। इसी दौरान उसने इग्नू रोड पर रास्ते में एक चाय की दुकान देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.