नई दिल्ली, मई 25 -- अगर आप भी रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते हैं तो अब सुधर जाइए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी की सड़कों पर रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने वाले लोगों के खिलाफ अब बेहद सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लगातार दो दिन स्पेशल अभियान चलाकर रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले 1170 वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस दौरान 12568 वाहनों के चालान भी काटे गए। वहीं, 1179 वाहनों को जब्त भी किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई का इसका मकसद उन वाहन चालकों की खतरनाक आदत पर रोक लगाना था जो ट्रैफिक फ्लो की रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाते हैं। यह भी पढ़ें- यमुना पर भी गर्मी की मार, दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार; कई WTP से घटी सप्लाईलोगों की आदत में बनी रॉन्ग साइड ड्राइविंग अफसरों ने बताया कि दिल्ली में रॉन्ग साइड में वाहन चलाना ल...