नई दिल्ली, जनवरी 7 -- दिल्ली की सड़कों पर गलत दिशा में वाहन चलाने की आदत अब महंगी पड़ने वाली है। दिल्ली पुलिस ने पहली बार ऐसे उल्लंघनों पर आपराधिक मामले दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। देश में किसी केंद्र शासित प्रदेश द्वारा यह पहला कदम है। अब तक तीन FIR दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये मामले जमानती हैं और आरोपी को गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।तीन मामलों में हुई कार्रवाई पहला मामला 3 जनवरी को दिल्ली कैंट थाने में दर्ज हुआ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी अमन अपनी वैगनआर कार तेज रफ्तार में गलत दिशा में चला रहे थे। यह घटना हनुमान मंदिर रेड लाइट से दिल्ली कैंट की ओर जाने वाली सड़क पर हुई। उनकी इस हरकत से सामने आने वाले वाहनों को खतरा पैदा हो गया था। ट्रैफिक पुलिस के ASI सुनील कुमार की शिकायत पर FIR दर्ज की गई। दूसरा मा...