रुद्रपुर, दिसम्बर 7 -- किच्छा, संवाददाता। आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में राहुल गांधी की अगुवाई में आयोजित होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रणनीतिक बैठक कर अपनी भूमिका तय की। रविवार को अनुपम सिनेमा स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में नगर व ब्लॉक कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसका संचालन विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए गौरव बेहड़ ने कहा कि देश वर्तमान में भाजपा की 'तानाशाही प्रवृत्तियों' से जूझ रहा है तथा सत्ता बनाए रखने के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों से समझौता किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता भाजपा की जनविरोधी और देश-विरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है। इन्हीं नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने और जनसमस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर रखने के उद्देश्य से राहुल गांधी द्वारा यह महार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.