नई दिल्ली, मई 21 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि राजधानी में 13 साल बाद बाद दिल्ली में बड़े पैमानो पर नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया 15 मई से दोबारा शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार राशन कार्ड के लिए सालाना आय सीमा को 1.20 लाख से बढ़ाकर 2.50 लाख भी करने जा रही है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली खाद्य सुरक्षा नियम 2026 लागू कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) 2013 के प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू किया है। अगर आप भी राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो हम आपको इसके लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत है और कैसे अप्लाई करना है इसकी जानकारी दे रहे हैं।राशन कार्ड बनवाने के लिए क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए? दिल्ली में राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पारिवारिक आय प्रमाण...