दिल्ली में रावण संग 'कॉकरोच' दहन भी होगा, फैसले पर विवाद; आयोजन पर भड़के सोशल मीडिया यूजर
पीटीआई, अक्टूबर 18 -- दिल्ली के रामलीला मैदान में इसबार रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के साथ ही कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा। श्री केशव राम लीला कमेटी ने इसकी तैयारी भी कर ली है। इस बीच एक धार्मिक कार्यक्रम में कॉकरोच का पुतला जलाने के फैसले पर सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही लोग इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि इस तरह के कार्यक्रम में राजनीति को शामिल करने से लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। लोगों का यह भी कहना है कि इससे त्योहार के पारंपरिक महत्व से भी ध्यान भटक सकता है। विवाद के बीच पीतमपुरा में हर साल कार्यक्रम आयोजित करने वाली 'श्री केशव रामलीला समिति' ने कहा है कि कॉकरोच गंदगी का प्रतीक है और इस पहल का मकसद 'स्वच्छ भारत' और 'स्वच्छ दिल्ली' जैसे सफाई के अभियानों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.