दिल्ली में रात को आंधी-बारिश का अलर्ट, कल से बढ़ेगी तपिश; 42degC तक जाएगा तापमान
नई दिल्ली, जून 6 -- Delhi Weather Forecast: उत्तर भारत में मॉनसून से पहले वाली बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने रात के समय गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा जा सकती है। मौसम विभाग ने कल रविवार से दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम के एकबार फिर गर्म होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में रविवार को छिटपुट हल्के बादल दिख सकते हैं लेकिन तेज धूप से मौसम गर्म रहने का अनुमान है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली एनसीआर में 8 जून को मौसम के और भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.