नई दिल्ली, जनवरी 31 -- दिल्ली में रविवार (1 फरवरी) को संत श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के मौके पर उनके अनुयायियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें भारी संख्या में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने एक एडवायजरी जारी की है और लोगों को कुछ खास मार्गों पर जाने से बचने और बताए गए रास्तों का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह शोभा यात्रा दोपहर 2.30 बजे लाल किला मैदान से शुरू होगी और रात 8 बजे के आसपास पी एंड टी कॉलोनी में गुरु रविदास मार्ग पर स्थित संत गुरु दास मंदिर पर खत्म होगी। पुलिस ने बताया कि शोभायात्रा के कारण मध्य और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित हो सकता है। एडवाइजरी में बताया गया कि यह जुलूस चांदनी चौक, फतेहपुरी, खारी बावली, सदर बाजार, बारा टूटी चौक, पहाड़ी ध...