नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- दिल्ली में रविवार (5 अप्रैल) की सुबह दो बड़े आयोजन होने जा रहे हैं, ऐसे में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। जिसमें उसने नागरिकों को बताए गए मार्गों का उपयोग नहीं करने व वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से पहले ही यात्रा की योजना बनाकर घर से निकलने के लिए कहा है। इनमें से पहला कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा, जहां पर सुबह साढ़े पांच बजे से 10 बजे के बीच 'PNB सोल्जरथॉन दिल्ली हाफ मैराथन' का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दूसरा कार्यक्रम करोल बाग इलाके में होगा, जहां पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 'भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव' के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। ऐसे में इन दोनों कार्यक्रमों के आयोजन के अलग-अलग समय और अलग-अलग स्थान ...