औरैया, मार्च 26 -- दिल्ली में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मचा कोहराम बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुधपुरा निवासी 35 वर्षीय युवक ने दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को शोकाकुल माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, लुधपुरा निवासी मानसिंह का पुत्र वेदप्रकाश दिल्ली के सिंधी बॉर्डर क्षेत्र में निजी नौकरी करता था। 13 मार्च को वह अपनी पत्नी मीनू के साथ गांव आया था। 16 मार्च को पत्नी को उसके मायके प्रतापगढ़ भेजने के बाद 18 मार्च को वह वापस दिल्ली लौट गया।परिजनों ने बताया कि 23 मार्च को वेदप्रकाश ने अपने भाई सुरेंद्र को फोन किया था, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद जिस मकान में वह किराए पर रहता था, वहां आसपास के लोगों ने उसे फंदे...