नई दिल्ली, जुलाई 12 -- दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार क्लीन एनर्जी अपनाने की अपनी योजना को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सचिवालय की इमारत में एक 'सोलर ट्री' लगाने की तैयारी कर रही है। दिल्ली में लगने वाला यह पहला 'सोलर ट्री' होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी इसी सचिवालय में बैठते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते बताया कि सचिवालय में सोलर ट्री के सफल इंस्टॉलेशन के बाद इस पहल को पूरी राजधानी में फैलाने की योजना है। यह भी पढ़ें- अब 'शीश महल' का क्या होगा? दिल्ली सरकार के पास हैं 2 प्लान, योजना का खाका तैयारक्या होता है सोलर ट्री? सोलर ट्री एक तरह का ऐसा फोटोवोल्टिक (PV) पैनल होता है जो सूरज की रोशनी को अधिक से अधिक ऊर्जा में बदलने के लिए पेड़ जैसे स्ट्रक्चर में लगाए जाते हैं। अधिकारि...