रमेश त्रिपाठी, जुलाई 12 -- दिल्ली के अलीपुर थाना इलाके में रविवार रात करीब पौने आठ बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हिरनकी गांव के पास यमुना पुश्ता (ठोकर नंबर-24) पर नहाने गए 4 बच्चे नदी डूब गए। सूचना मिलते ही मौके पर फायर विभाग, स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की टीमें पहुंची और करीब दो घंटे तक नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन रात के अंधेरे और खराब रोशनी के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा। अब सोमवार सुबह दोबारा बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलेगा।तेज बहाव का नहीं चला अंदाजा प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये बच्चे आसपास के इलाके के ही रहने वाले हैं। ये अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे हिरनकी गांव के पास यमुना पुश्ता ठोकर नंबर-24 के पास नदी में नहाने के लिए उतर गए। पानी की गहराई और नदी के तेज बहाव का अंदाजा नहीं होने के कारण चारों बच्चे गहरे पानी म...