नई दिल्ली, जून 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार यमुना के तटों को स्वच्छ बनाने व पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए 14 जून को यमुना तट स्वच्छता अभियान का आयोजन करेगी। यह भी पढ़ें- 14 जून को आयोजित होगा भव्य यमुना स्वच्छता अभियानअभियान की जानकारी इस महाअभियान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं शामिल होंगी और नागरिकों के साथ मिलकर स्वच्छ एवं स्वस्थ यमुना के संकल्प को मजबूत करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना सिर्फ नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय धरोहर है। यमुना के संरक्षण का दायित्व सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक पर है। इस सोच को जन-जन तक पहुंचाने और सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। 14 जून को यमुना रिवरफ्रंट के प्रमुख घाटों पर सरकार द्वारा...