पीटीआई, जून 3 -- दिल्ली में बुधवार को तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए राजधानी में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री कम और कल के मुकाबले 1.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा और कल के मुकाबले 0.6 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा अन्य मौसम केंद्र में भी तापमान में मामलू बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। पालम में अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है जो कि 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गा जो कि कल के म...