दिल्ली में मौसम बिगड़ा, चार उड़ानें लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारी गईं
लखनऊ, जून 4 -- नई दिल्ली में शुक्रवार को खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण विमान संचालन प्रभावित हो गया। नतीजतन विभिन्न शहरों और विदेशों से दिल्ली जा रही चार उड़ानों को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इनमें अकासा एयर, एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें शामिल रहीं। डायवर्ट किए गए विमानों में कुल 637 यात्री सवार थे। लखनऊ एयरपोर्ट पर विमानों के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मौसम में सुधार होने और दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य होने के बाद सभी विमानों को उनके निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली के खराब मौसम से उड़ान संचालन प्रभावित, 13 विमानों को करना पड़ा गो-अराउंड एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार गोवा से दिल्ली जा रही अकासा एयर की उड़ान (क्यूपी-181...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.