नई दिल्ली, मई 8 -- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मोती बाग इलाके में स्थित फ्लाईओवर के पास गुरुवार शाम सफदरजंग अस्पताल की एक CAT एम्बुलेंस में लगी आग के बाद वह जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसकी चपेट में आकर उसके अंदर रखा एक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। इसी दौरान धमाके की वजह से वहां पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल में भी आग लग गई और वह भी जलकर खाक हो गई। हालांकि अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एम्बुलेंस वैन में उस वक्त आग लगी, जब वह समालखा में एक मरीज को छोड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल लौट रही थी। इसी दौरान फ्लाईओवर के पास शाम करीब 7:20 बजे इसमें आग लग गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'शुरुआती जांच से पता चला है कि एम्बुल...