नई दिल्ली, जुलाई 3 -- दिल्ली में गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने दस्तक दे दी। मॉनसून के आगमन के बाद राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। साथ ही अगले तीन दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बार मॉनसून दिल्ली में अपनी सामान्य आगमन तिथि 27 जून की तुलना में पांच दिन की देरी से पहुंचा है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि 2021 के बाद यह पहली बार है जब मॉनसून ने जुलाई में दस्तक दी है। 2021 में मॉनसून 13 जुलाई को यहां पहुंचा था। आईएमडी ने राजधानी को गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें- UP Rain: यूपी में अगले दो दिन मॉनसून रहेगा मेहरबान, बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत राजधानी में हुई बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उल्लेख...