मुजफ्फर नगर, जून 21 -- मुजफ्फरनगर पुरानी दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुई कहासुनी पर दिल्ली मेट्रो के गार्ड की पीटकर हत्या करने वाले आठ आरोपियों को जीआरपी मुजफ्फरनगर से योगा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को जीआरपी दिल्ली के हवाले कर दिया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी योगा एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। दिल्ली जीआरपी की सूचना पर जनपद की जारआरपी ने सभी आरोपियों को ट्रेन से गिरफ्तार किया है।बागपत जनपद के गांव खेकड़ा निवासी पकंज धामा पुत्र राजेन्द्र धामा दिल्ली मेट्रो में गार्ड के पद पर तैनात था। शुक्रवार रात्रि की ड्यूटी करने के बाद घर जाने के लिए सुबह लगभग 7 बजे पुरानी दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर पहुंचा था। यह भी पढ़ें- खेकड़ा के युवक की शाहदरा रेलवे स्टेशन पर पीट-पीटकर हत्या ट्रेन में चढ...