गाजियाबाद, मार्च 9 -- दिल्ली मेट्रो के दो नए सेक्शन शुरू होने से गाजियाबाद के तीन लाख से अधिक दैनिक यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। वैशाली से ब्लू लाइन, शहीद स्थल न्यू बस स्टैंड से रेड लाइन और लोनी के पास शिव विहार स्टेशन से यात्रा करने वाले छात्र, नौकरीपेशा और व्यापारियों को कई प्रमुख इलाकों तक कम इंटरचेंज में पहुंचने का विकल्प मिलेगा और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। यह भी पढ़ें- घंटेभर का सफर 20 मिनट में; दिल्ली मेट्रो के 2 नए रूट से कमाल के फायदे वैशाली से ब्लू लाइन के जरिये दिल्ली आने वाले गाजियाबाद के यात्रियों का पिंक लाइन (रिंग मेट्रो) और मैजेंटा लाइन के नए सेक्शन शुरू होने से सफर सुगम होगा। अभी तक वैशाली से दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस या उत्तर-पश्चिम दिल्ली जाने वाले छात्रों को ब्लू लाइन से राजीव चौक या कश्मीरी गेट पहुंचकर येलो ल...