नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की एक प्रक्रिया को पूरा करते हुए बाद चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी है। खास बात यह है कि दिल्ली के 1.45 करोड़ वोटर्स में से 47.56 लाख का नाम हटा दिया गया है। दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों के आंकड़ों के विश्वेलषण से कई अहम तस्वीर सामने आई है। सबसे अधिक वोटर्स दक्षिणीपूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद विधानसभा सीट से हटाए गए हैं। एसआईआर के बाद यहां का वोटर लिस्ट से 48 फीसदी लोग कम हो गए हैं। वहीं, इस मामले में पड़ोस की ओखला सीट दूसरे नंबर पर है। ध्यान रहे कि अभी वोटर्स को अपना नाम जुड़वाने का एक और मौका मिलेगा। वहीं, यदि दिल्ली की मुस्लिम बहुल सीटों की बात करें तो आंकड़े दिलचस्प कहानी कह रहे हैं। ये आंकड़े उन दावों को भी खारिज करते हैं जिनमें कहा जा रहा है कि इस प्रक्रिय...