नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार ने जांच अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने उत्तर-पूर्वी, पूर्वी, शाहदरा, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में मिठाई की दुकानों, डेयरियों और खाद्य निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान जांच के लिए 40 नमूने लिए गए। वहीं, मंडोली एक्सटेंशन की एक डेयरी में करीब 100 किलो खाने योग्य नहीं पाई गई खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभाग को नियमित निरीक्षण करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार, जांच के दौरान आठ प्रतिष्ठानों को कमियां दूर करने के लिए सुधार नोटिस भी जारी किए गए हैं।मंडोली में मिली दूषित सामग्री उत्तर-पूर...