नई दिल्ली, अगस्त 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के दौरान जलभराव और यातायात जाम में कमी दर्ज की गई है। दिल्ली यातायात पुलिस ने उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू की समीक्षा बैठक में यह दावा करते हुए बताया कि मानसून में जलभराव वाले स्थान 169 से घटकर 65 रह गए हैं। वहीं बार-बार जलभराव वाले स्थानों की संख्या 53 से घटकर इस वर्ष केवल 20 रह गई है।

पुलिस आयुक्त की समीक्षा बैठक पुलिस आयुक्त के साथ विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात), संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) और सभी रेंज के उप पुलिस आयुक्त (यातायात) बैठक में शामिल हुए। इन्होंने उपराज्यपाल को बताया कि वर्ष 2025 में जलभराव वाले 169 स्थान चिह्नित हुए थे। वर्ष 2024 में ऐसे 194 स्थान थे। इस मानसून सीजन में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग समेत स...