नई दिल्ली, फरवरी 27 -- दिल्ली के वजीराबाद में एक महिला ने गुस्से में आकर अपने लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घायल युवक एक झोलाछाप डॉक्टर है जिसने हाल ही में दूसरी शादी कर ली थी। इससे आरोपी महिला नाराज थी। घायल युवक खुद अस्पताल पहुंचा। युवक का ऑपरेशन कर अंग जोड़ दिया गया है जबकि पुलिस फरार महिला की तलाश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला की तलाश में एक टीम बिहार के कटिहार भेजी गई है।आरोपी के शादी करने से नाराज थी महिला जानकारी के मुताबिक, 22 साल का रमेश (परिवर्तित नाम) एक झोलाछाप डॉक्टर है जो जगतपुर गांव में क्लिनिक चलाता है। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात दो बच्चों की मां शायरा से हुई थी और वे दोनों वजीराबाद की गली नंबर नौ में लिव-इन पार्टनर की तरह रहने लगे थे। रमेश ने कुछ दिनों पहले किसी और से शादी कर ली थ...