दिल्ली, अक्टूबर 25 -- दिल्ली के द्वारका जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के डाबड़ी इलाके में शनिवार देर रात झंडा चौक के पास दो से तीन युवकों ने घेरकर एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक के पेट और पीठ पर चाकू से कई ताबड़तोड़ वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।विवाद के बाद कर दी हत्या प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक और हमलावर पहले से एक-दूसरे को जानते थे। वारदात से ठीक पहले झंडा चौक के पास उनके बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस और काफी कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने युवक को घेर लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। युवक को गंभीर रूप से घा...