दिल्ली में मर्डर! गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदकर मार डाला, बॉयफ्रेंड ने खुद भी खा लिया जहर
दिल्ली, सितम्बर 3 -- दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में स्थित होटल प्रिंस में एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद उसके बॉयफ्रेंड ने भी जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की है। आरोपी युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। होटल में एक साथ रुका ता कपल यह सनसनीखेज वारदात पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में स्थित होटल प्रिंस में सामने आई है। युवती और युवक बुधवार शाम को इस होटल में रुकने आए थे। होटल के कमरे में युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसका शक उसके बॉयफ्रेंड पर है। अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद, आरोपी युवक ने खुद भी जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.