नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- दिल्ली के सोनिया विहार के 5 नंबर पुश्ता पर गुरुवार तड़के डंपर और ऑटो की भिड़ंत में एक दुधमुंही बच्ची और दो आदमी की मौत हो गई। हादसे में राजा और राखी समेत पांच लोग घायल हैं, जबकि तीन साल की बच्ची सुरक्षित बच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जग प्रवेश अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रही तीन साल की एक बच्ची बाल-बाल बच गई। अधिकारी ने कहा कि डीएफएस को सुबह करीब 5.17 बजे पुस्ता नंबर 5 के पास एक डंपर और ऑटोरिक्शा के बीच भीषण टक्कर के संबंध में सूचना मिली। यह भी पढ़ें- दिल्ली और NCR के 5 शहरों में ऑनलाइन कक्षाएं, 5वीं तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में उन्होंने बताया कि इसके बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि डी...