पीटीआई, मई 30 -- दिल्ली में गुरुवार से मौसम में हुए बदलाव के बाद से भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है। इसके साथ ही दिल्ली में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज शाम में भी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से हल्की बारिश और तेज हवाओं के येलो अलर्ट जारी करने के बाद शनिवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो क सामान्य से दो डिग्री तो एक दिन पहले की तुलना में 0.7 डिग्री कम है। शुक्रवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस तो गुरुवार को 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में ये गिरावट बीते दो दिन हल्की बारिश के बाद दर्ज हुई है। इसी तरह शहर के अन्य मौसम केंद्र मे...