नई दिल्ली, जुलाई 9 -- दिल्ली में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने गुरुवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सीएम अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित शालीमार गांव पहुंचीं और यहां उन्होंने जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को पानी की सही निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ITO स्थित PWD कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने इस साल शहर में जलभराव के कम मामले सामने आने की बात कही और एक बात को लेकर अपने विभाग की पीठ भी थपथपाई। सीएम गुप्ता को अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में मॉनसून की भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटन...