दिल्ली में भाजपा विधायक पर SC-ST एक्ट में FIR, अपनी ही पार्टी के नेता से मारपीट करने का आरोप
नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- दिल्ली के मुंडका से भाजपा विधायक गजेंद्र दराल पर मंगलवार को SC-ST एक्ट और मारपीट के मामले में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई अपनी ही पार्टी के कंझावला मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार को बुरी तरह पीटने और अपत्तिजनक शब्द कहने के मामले में की है। इस घटना से जुड़े वीडियो बीते लगभग तीन दिन से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे थे और आम आदमी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता इस मुद्दे को तब से ही उठा रहे थे। इससे पहले भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को दोनों नेताओं को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। पीड़ित मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ने इस घटना को लेकर एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने आपबीती बताई थी। इस वीडियो में उन्होंने विधायक पर मारपीट का आरोप लगात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.