नई दिल्ली, मार्च 3 -- दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने मंगलवार को पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इस दौरान सरकार ने 50 IPS और 20 DANIPS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए। इस बारे में जारी आदेश में सरकार ने बताया कि इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाना और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। सरकार ने इस आदेश को उपराज्यपाल की मंजूरी लेने के बाद जारी किया गया है और इसके तहत विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और पुलिस उपायुक्त (DCP) तक के अधिकारियों के कामकाज में बदलाव किया गया है। साथ ही इस फेरबदल का असर जिला पुलिसिंग, अपराध शाखा, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न विशेष इकाइयों पर पड़ेगा। सरकार ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य व्यवस्था को अधिक प...