नई दिल्ली, मई 4 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गर्मियों में पानी की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान जलापूर्ति बढ़ाने के लिए 1314 एमजीडी अतिरिक्त पानी, नए ट्यूबवेल और 1300 टैंकरों की व्यवस्था पर चर्चा हुई। सीएम ने द्वारका के नए प्लांट को जल्द शुरू करने और टैंकरों की जीपीएस ट्रैकिंग के लिए ऐप बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जल संरक्षण के लिए 'रेन वॉटर हार्वेस्टिंग' को अनिवार्य करने और 'कैच द रेन' अभियान के जरिए जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया ताकि हर हिस्से में बिना रुकावट साफ पानी पहुंच सके। बैठक के दौरान गर्मियों के मद्देनजर राजधानी में जल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि साल 2025-26 में दिल्ली जल बोर्ड ने पानी की...