नई दिल्ली, अगस्त 30 -- बाहरी दिल्ली के प्रह्लादपुर बांगर में एक 22 वर्षीय महिला की लाश घर के बॉथरूम में मिली है। पुलिस ने एक केस दर्ज कर लिया और पति की तलाश में जुट गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है। अधिकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान सबीला खातून के रूप में हुई है जो कि अपने पति मोहम्मद लालबाबू के साथ प्रह्लादपुर बांगर में रह रही थी। दोनों की करीब 2 साल पहले शादी हुई थी।पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के मुताबिक, पुलिस को महिला की मौत की सूचना 29 अगस्त को शहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन के जरिए मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम घर पर पहुंची और महिला को बॉथरूम में मृत देखा था। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल, चार दशक बाद हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपीसबीला के भाई ने पुलिस से संपर्क किया सबीला के भाई मोहम्मद गुलाब ने...