नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- ब्रिक्स सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में हो रहा है। सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रमुख और उनके प्रतिनिधिमंडल इसमें शामिल होने आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। दिल्ली में 11 से 13 सितंबर के बीच क्या बंद है और क्या खुला है इस बारे में जान लेते हैं।स्कूल दिल्ली में 11 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। इनमें दिल्ली शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल शामिल हैं।सरकारी दफ्तर दिल्ली सरकार के सभी दफ्तर, स्वायत्त संस्थाएं और पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (पीएसयू) 11 सितंबर को बंद रहेंगे। 18वें ब्रिक्स सम्मेलन को देखते हुए उपराज्यपाल ने 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की हुई है। आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि सम्मेलन तो 12 से 13 सितंबर के बीच ...