नई दिल्ली, जनवरी 15 -- दिल्ली में 2024 में चोरी और हत्या के प्रयास की घटनाओं में भी भारी बढ़ोतरी हुई। इस साल आठ जनवरी को सार्वजनिक की गई पुस्तिका के अनुसार, हत्या के मामलों में 2024 के दौरान मोटे तौर पर स्थिरता देखी गई। आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 2024 के दौरान चोरी के 8,965 मामले दर्ज किए गए, जो 2023 में दर्ज किए गए 6,916 मामलों की तुलना में लगभग 29.6 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। ये आंकड़े चोरी के अपराधों में लगातार वृद्धि को दर्शाते हैं क्योंकि 2022 में ऐसे मामलों की संख्या 6,189 थी जबकि 2021 में केवल 2,637 चोरी के मामले दर्ज किये गए थे। वर्षवार तुलना करने पर पता चलता है कि 2021 और 2022 के बीच ऐसे मामलों में लगभग 135 प्रतिशत की चिंताजनक वृद्धि हुई, जिसके बाद 2022 से 2023 तक 11.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और फिर 2024 में इसमें तेजी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.