नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- साउथ दिल्ली के संगम विहार में चोरों ने एक घर से 45 मिनट के अंदर सबकुछ साफ कर दिया। परिवार बेटी का जन्मदिन मनाने बाहर गया था। इसी दौरान चोरों ने घर का गेट और ताले तोड़कर नकदी और सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के मुताबिक, वे 45 मिनट बाद घर लौट आए थे। उधर, चोरी की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने एएनआई को बताया कि परिवार बच्ची का जन्मदिन मनाने सुंदर नर्सरी गया था। इसके बाद लाजपत नगर में डिनर किया और हौज खास में केक काटा। उनका बड़ा बेटा घर पर ही था, लेकिन किसी काम से उसे भी बाहर जाना पड़ा। परिवार की एक सदस्य मोमीना के मुताबिक, बेटे के जाने के बाद उन्होंने पति को फोन किया। पति ने करीब 30-45 मिनट में घर पहुंचने क...