नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- Delhi Kalindi Kunj Murder: दिल्ली के कालिंदी कुंज से दिन दहाड़े 4 युवकों द्वारा स्कूटी सवार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चारों ने स्कूटी सवार को बीच सड़क लुटा-लुटाकर मारा। इस बीच उसे कई बार चाकू घोंपा गया। हत्या के दौरान सड़क पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। चेहरा छिपाए बदमाश वारदात को अंजाम देकर घटना स्थल से फरार हो गए। मर्डर का खौफनाक CCTV वीडियो सामने आया है।तिहाड़ से शुरू हुई थी लड़ाई, बीच सड़क किया मर्डर घटना कालिंदी कुंज के श्रीराम चौक की है। जिस शख्स की हत्या हुई उसका नाम शाहिद हुसैन है। अब तक की जांच में हत्या की वजह पुरानी दुश्मनी बताई जा रहीहै। मृतक और तरुण उर्फ रंजन के बीच पहले से रंजिश थी। इस झगड़े की शुरूआत साल 2025 में तिहाड़ जेल से शुरू हुई थी। इसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने हत्या की सा...