जहानाबाद, मई 2 -- घटना के बाद भी वर्तमान भाजपा सरकार चुप बैठी है, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जहानाबाद, निज संवाददाता। दिल्ली में बिहारी को नाम जानकर गोली मारे जाने की घटना को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर शनिवार को शहर में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बिहारी युवक की निर्मम हत्या के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहनविरोध प्रदर्शन की शुरुआत राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिटी ने अरवल मोड़ से प्रमुख मार्गो पर होते हुए मलहचक मोड़ पर प्रदर्शन को समाप्त किया। मलहचक मोड़ पर सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि आज देश में अराजकता का माहौल है लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। कही धर्म के नाम पर कही जाति के नाम पर कही राज्यों के नाम पर हिंसा हो रही है और केंद्र की भाजपा सरकार...