नई दिल्ली, अगस्त 13 -- दिल्ली के नरेला इलाके में बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में 2 नाबालिग बच्चों के डूबकर मरने की खबर सामने आई है। हादसा गुरुवार को 100 फुटा रोड स्थित डीडीए फ्लैट्स के पास हुआ। दोनों बच्चे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में खेलने और तैरने के लिए उतरे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में डूब गए।पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, दोनों की मौत पुलिस के मुताबिक, गुरुवार 13 अगस्त को दो बच्चों के गड्ढे में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही नरेला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल (SRHC Hospital) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।गड्ढे में खेलने-तैरने के लिए उतरे थे. मृतकों की उम्र 9 और 11 साल बताई गई है। दोनों बच्चे बवाना इलाक...