नई दिल्ली, मई 26 -- दिल्ली-NCR में मौसम की बेरुखी बरकरार है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में कल यानी बुधवार तक तेज गर्मी और लू का यह सिलसिला जारी रह सकता है। दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि 27 मई के बाद दिल्ली के साथ ही एनसीआर में आंधी बारिश के कारण मौसम के रुख में नरमी आने का अनुमान है। 28 से 31 मई के दौरान दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश वाला मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में कुछ अलग-थलग जगहों पर लू की स्थिति रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी। दिल्ली एनसीआर में बुधवार को भी मौसम के कमोबे...